कॉलेज के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर प्राचार्य ने महिला प्रोफेसर को बोला 'आई लव यू', Kiss की इमोजी भी लगाई

कॉलेज के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर प्राचार्य ने महिला प्रोफेसर को बोला 'आई लव यू', Kiss की इमोजी भी लगाई

Viral News : अलीगढ़ के छेरत होम्योपैथी और हाथरस के बागला कॉलेज में हाल ही में हुए विवाद शांत भी नहीं हुए थे कि अब एक और प्रतिष्ठित कॉलेज का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार मामला कॉलेज के प्राचार्य द्वारा आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर एक महिला प्रोफेसर को 'आई लव यू'  मैसेज भेजने से जुड़ा है। 

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, प्राचार्य ने सुबह करीब 8 बजकर 56 मिनट पर कॉलेज के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर एक महिला प्रोफेसर का नाम लिखते हुए 'आई लव यू' का संदेश भेज दिया। साथ ही, उन्होंने किस (चुंबन) का इमोजी भी लगाया। प्राचार्य का यह मैसेज देखते ही ग्रुप में हड़कंप मच गया। हालांकि, प्राचार्य ने तुरंत ही मैसेज को डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक उसका स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था।

कुछ ही सेकंड में मैसेज डिलीट होने के बावजूद, किसी सदस्य ने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस घटना को लेकर कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले की शिकायत कॉलेज के कुछ सदस्यों द्वारा कुलपति से लेकर राज्यपाल तक की गई है। शिकायत में वायरल स्क्रीनशॉट को भी संलग्न किया गया है। कहा गया है कि प्राचार्य के इस कृत्य से कॉलेज की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। शिकायतकर्ताओं ने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े बलिया में BEO के स्थानांतरण पर दिखी अभिनंदन और विदाई की अद्भूत बेला

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर प्राचार्य का स्पष्टीकरण भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का नाम भी महिला प्रोफेसर के नाम जैसा ही है। गलती से वह मैसेज आधिकारिक ग्रुप में चला गया। हालांकि, प्राचार्य का यह स्पष्टीकरण लोगों को पूरी तरह से संतुष्ट नहीं कर सका है और मामले की जांच की मांग उठ रही है।यह घटना शिक्षा संस्थानों में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। आधिकारिक संचार माध्यमों का इस प्रकार से दुरुपयोग करना निंदनीय है और इस पर उचित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़े 6 May Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में शिक्षकों के वेतन पर संकट, कोर्ट में सुनवाई आज बलिया में शिक्षकों के वेतन पर संकट, कोर्ट में सुनवाई आज
वलिया : बेसिक शिक्षा विभाग के 14 हजार से अधिक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को अप्रैल माह वेतन नहीं मिल...
9 मई का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : दर्जी एवं ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, देखें योग्यता और उम्र
बलिया में आयुष चिकित्सक की नियुक्ति का रास्ता साफ : CMO जारी की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि, देखें पूरी लिस्ट
बलिया में BEO के स्थानांतरण पर दिखी अभिनंदन और विदाई की अद्भूत बेला
Live Video : बलिया में 15 लाख की शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर
बलिया Police को मिली सफलता, संगीन केस में तीन गिरफ्तार