बलिया : BRC पर दिखा अभिनंदन का अनूठा संगम, बीईओ ने कही बड़ी बात

बलिया : BRC पर दिखा अभिनंदन का अनूठा संगम, बीईओ ने कही बड़ी बात

बलिया : ब्लॉक संसाधन केंद्र दुबहर के सभाकक्ष में गुरुवार को शिक्षक सम्मान एवं अभिनंदन समारोह में अवकाश प्राप्त शिक्षकों एवं दुबहर से स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह को ससम्मान विदाई देने के साथ ही नवागत खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेशजी सिंह की सरस्वती वंदना से हुआ। इसके साथ ही दुबहर ब्लॉक के शिक्षकों ने अवकाश प्राप्त शिक्षक देवांती पांडेय, मीना श्रीवास्तव एवं विपिन जायसवाल को स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।

IMG-20250424-WA0586

इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक के अध्यक्ष अजीत पांडेय एवं मंत्री समरजीत बहादुर सिंह ने अवकाश प्राप्त शिक्षकों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इनके साथ बिताए हुए पल को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इन्होंने अपनी मेहनत से अपने विद्यालय को बुलंदी और ऊंचाई पर पहुंचाने का काम किया है। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह ने कहा कि इस ब्लॉक के शिक्षकों में असीम ऊर्जा के साथ लगन निष्ठा और समर्पण का भाव कूट-कूट कर भरा है, जिसका परिणाम रहा कि यह ब्लॉक हमेशा जिले के सभी गतिविधियों में उत्तम स्थान पर रहने का काम करता है।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

IMG-20250424-WA0587

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

इस मौके पर अब्दुल अव्वल, विद्यासागर गुप्ता, अखिलेश सिंह, आलोक सिंह, विजय सिंह, धीरेन्द्र शुक्ल, रणजीत सिंह मंटू, राजेश पांडेय, महेश सिंह, अमरेश सिंह, अनिल कुमार, पंकज सिंह, सुशील चौबे, विजयंत ठाकुर, नौशाद आलम, सुनील यादव, शशिकांत चौबे, राकेश तिवारी, अमित सिंह सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे। अध्यक्षता राज्यपाल पुरस्कार से अलंकृत प्रतिमा उपाध्याय एवं संचालन डॉ अब्दुल अव्वल व विद्यासागर गुप्ता ने किया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा