शादी के 15वें दिन पति की कराई हत्या : दुल्हन ने प्रेमी संग रची साजिश, मुंह दिखाई में मिले रुपयों से बुलाए शूटर

शादी के 15वें दिन पति की कराई हत्या : दुल्हन ने प्रेमी संग रची साजिश, मुंह दिखाई में मिले रुपयों से बुलाए शूटर

नगला दीपा निवासी हाइड्रा चालक दिलीप कुमार की हत्या के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। इसी दौरान सुपारी के रुपयों के लेनदेन की सूचना मिलने पर शनिवार दोपहर पुलिस ने हरपुरा के पास छापा मारा, जहां से सहार थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा व स्वाट प्रभारी राजीव कुमार ने दिलीप की पत्नी प्रगति को गिरफ्तार किया। महिला के अलावा उसके गांव हजियापुर फफूंद निवासी प्रेमी अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव, अछल्दा के प्रेम नगर निवासी शूटर रामजी नागर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में प्रगति ने बताया कि प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर परिजन ने उसकी शादी बड़ी बहन के देवर दिलीप से करा दी थी। इस शादी से वह नाखुश थी। इसलिए उसने प्रेमी के साथ पति को रास्ते से हटाने की ठान ली थी। उसने दो लाख रुपये में भाड़े के शूटर बुक किए थे। बताया कि शादी में मुंह दिखाई व अन्य रस्मों के दौरान मिले एक लाख रुपये उसने शूटरों को एडवांस में दे दिए।

UP News : अभी मेरठ कांड ठंडा नहीं पड़ा, तक औरैया जनपद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नवविवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर न सिर्फ अपने पति की हत्या की साजिश रची, बल्कि 2 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या भी करा दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। सुपारी किलर को भी गिरफ्तार किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 19 मार्च को सहार थाना क्षेत्र के पलिया गांव के पास एक युवक गंभीरावस्था में गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के तीसरे दिन युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगला दीपा निवासी हाइड्रा चालक 22 वर्षीय दिलीप यादव के रूप में हुई।

यह भी पढ़े चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल

मामले की जांच के लिए सहार थाना पुलिस, सर्विलांस टीम और SOG टीम को लगाया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध शख्स दिलीप को बाइक पर बैठाकर ले जाता दिखा। पुलिस ने गहराई से जांच की तो चौंकाने वाला सच सामने आया। पुलिस ने दिलीप की पत्नी प्रगति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की और वो टूट गए।

यह भी पढ़े भावनाओं, जश्न और प्यारी यादों से सराबोर Fairwell Ceremony में सत्य प्रताप सिंह तथा रिद्धि को मिला मिस्टर और मिस मनःस्थली का ताज

पुलिस पूछताछ में दिलीप की पत्नी प्रगति ने हत्या की साजिश कबूल कर ली। जांच में सामने आया कि प्रगति का प्रेमी अनुराग यादव उसी के गांव का रहने वाला था और दोनों का चार साल से प्रेम संबंध था। परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, इसलिए प्रगति की शादी दिलीप से कर दी गई। लेकिन प्रगति ने अनुराग के साथ मिलकर दिलीप को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। प्रगति ने अनुराग को हत्या के लिए एक लाख रुपये दिए, जिसके बाद अनुराग ने अपने साथी रामजी नागर के साथ मिलकर दो लाख रुपये में सौदा तय किया।

19 मार्च को दिलीप जब कन्नौज से लौट रहा था, तब आरोपियों ने उसे नहर के पास एक होटल पर रोककर बहाने से बाइक पर बिठा लिया और सुनसान जगह ले जाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रामजी नागर और अनुराग यादव को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 315 बोर के तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद हुए। गहराई से पूछताछ के बाद प्रगति यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस साजिश में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज  कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज 
बलिया : जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने शनिवार को कटहल नाला सुंदरीकरण कार्य की प्रगति का...
Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर