पूर्वांचल में 45 नया केस : जौनपुर में 19, गाजीपुर में 16 पॉजिटिव
On



वाराणसी। पूर्वांचल में शुक्रवार को कोरोना के 45 नए केस सामने आए। इसमें सबसे ज्यादा जौनपुर में 19 संक्रमित पाए गए, जबकि गाजीपुर में 16 मामले आये। वही, सोनभद्र में चार, भदोही में तीन, बलिया में दो व आजमगढ़ में एक केस पॉजिटिव मिला है। गाजीपुर में 16 नए केस में मुंबई से लौटे 14 प्रवासी व कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए दो लोग शामिल हैं। सभी को उपचार के मुहम्मदाबाद स्थित कोविड केयर सेंटर शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय में भर्ती कराया गया। गाजीपुर में अब संक्रमितों की संख्या 183 हो गई है, जबकि एक्टिव मामले 59 हैं। 124 संक्रमितों का स्वस्थ होना बड़ी राहत की बात है।
Tags: वाराणसी

Related Posts
Post Comments

Latest News
03 Mar 2026 07:33:32
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में ग्रस्तोदित...



Comments