Road Accident में साइकिल सवार तीन छात्रों की मौत

Road Accident में साइकिल सवार तीन छात्रों की मौत

UP News : उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार की सुबह यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में 3 छात्रों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कई यात्री घायल भी हो गए हैं। पुलिस और राहत सेवा मौके पर मौजूद है। यह के घाटमपुर के पतारा क्षेत्र की है। घटना की सूचना परिजनों को मिली, तो परिवार में कोहराम मच गया।

शुक्रवार सुबह 3 छात्र साइकिल से कोचिंग जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित रोडवेज बस ने साइकिल सवार छात्रों को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों छात्रों को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने तीनों छात्रों को मृत घोषित कर दिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों की पहचान अंकुश प्रजापति, दीपक तिवारी और मनीष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना बच्चों के परिजनों को दे दी है। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल