बाइक चालक युवक की मौत से घबराकर भाग रहे ट्रैक्टर चालक का भी एक्सीडेंट

बाइक चालक युवक की मौत से घबराकर भाग रहे ट्रैक्टर चालक का भी एक्सीडेंट

जौनपुर : मड़ियाहूं जलालपुर मार्ग पर स्थित मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टेकरडीह गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक की मौत बोलेरो की चपेट में आने से हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी। 

सोमवार की रात करीब 11:30 बजे के करीब ट्रैक्टर चालक मिट्टी लादकर जा रहा था। वह जैसे ही भगतगंज तिराहे पर पहुंचा, सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइक व चालक ट्रैक्टर में फंसकर काफी दूर तक घसीटता गया। इस भीषण हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर से कूद कर भागने लगा। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गया। इससे उसकी भी मौत हो गई।

रात में अंधेरे का फायदा उठाते हुए बोलेरो चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान कराई। ट्रैक्टर चालक की पहचान विकास यादव उर्फ राजू यादव (निवासी टेकरडीह थाना मडियाहू) तथा बाइक चालक की पहचान संतोष सरोज (निवासी चवरी पराऊंगंज) के रूप में हुई। बाइक सवार अपनी ससुराल रानीपुर थाना मड़ियाहू जा रहा था। 

यह भी पढ़े ठंड की वजह से बलिया में बढ़ी दो दिन की छुट्टी, बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...