Crocodile Eats Dog : कुत्ते को जिंदा निगल गया मगरमच्छ, सामने आया वीडियो

Crocodile Eats Dog : कुत्ते को जिंदा निगल गया मगरमच्छ, सामने आया वीडियो

आगरा : आगरा के बाह तहसील क्षेत्र अंतर्गत चंबल नदी में मगरमच्छ एक कुत्ते को खींच ले गया। रविवार को इसका वीडियो सामने आया। लोगों ने कुत्ते को बचाने के लिए मगरमच्छ पर पत्थर भी फेंके, लेकिन मगरमच्छ ने पलभर में उसे मुंह में भरकर ले गया। पिनाहट ब्लॉक के क्योरी घाट से किसी ने यह वीडियो बनाया है।

एक मिनट 6 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि नाव से कुछ लोग चंबल नदी को पार कर रहे हैं, जबकि घाट पर कुछ लोग बैठे हैं।वायरल वीडियो में मगरमच्छ की स्पीड देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि चंबल नदी में तैराना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। वीडियो में चंबल नदी के कुथियाना घाट पर एक कुत्ता बीच पानी में तैरता हुआ दिखता है, वहीं उसके पीछे कुछ ही सेकंड में एक खूंखार मगरमच्छ लग जाता है। ये मंजर देख नाव से चंबल नदी पार करने वाल ग्रामीण पत्थर फेंककर मगरमच्छ को दूर भगाकर कुत्ते की जान बचाने की कोशिश करने लगे, पर मगरमच्छ बिना रुके डॉग को शिकार बनाने आगे बढ़ता रहा।

मगरमच्छ इतनी तेज रफ्तार से डॉग का पीछा करता है कि उसे संभलने का मौका नहीं मिलता। वीडियो में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है इस मगर की लंबाई तकरीबन 11-12 फीट रही होगी। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि काफी दूरी से ही मगरमच्छ ने कुत्ते के शिकार का इरादा बना लिया था। वहीं, कुत्‍ता इस अनजान खतरे को भांप नहीं सका। पलभर में मगरमच्छ झपट्टा मारकर उसे जिंदा निगल गया। 

यह भी पढ़े Gold Silver Rate Today : क्या फिर महंगा हुआ सोना-चांदी? जानें आज का ताजा रेट 

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल