नेशनल हाईवे पर झपकी ने ले ली 4 लोगों की जान, मृतकों में पिता और दो पुत्र शामिल
On




Road Accident in Bijnor : यूपी के बिजनौर में नजीबाबाद क्षेत्र में बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अमरोहा जिले के बछरायुं क्षेत्र में स्थित सरकडा गांव का निवासी मेहरचन्द (55) अपने दो बेटों प्रवेन्द्र (35) और रतन सिंह (30) तथा अपने साले देवेन्द्र (58) के साथ कार से ऋषिकेश से अमरोहा लौट रहे थे। रास्ते में नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गुनियापुर गांव के पास उनकी गाड़ी बेकाबू होकर पलट गयी। इस हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गयी। यह सड़क दुर्घटना बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-74 पर गुनियपुर के पास की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं।

Related Posts
Post Comments

Latest News
08 Dec 2025 23:00:44
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...


Comments