बलिया : पोखरे में नहाते समय डूबने से युवक की मौत
On




बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुजायत अंतर्गत पटसार गांव निवासी मंटू राजभर (40) पुत्र स्व. सदानंद राजभर की मौत बरईया के पोखरा में डूबने से हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मंटू राजभर ट्रकों से गिट्टी-बालू उतारने का काम करता था। रविवार को वह बरईया पोखरा में नहाने के लिए गया था। नहाते वक्त गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को पानी से निकाल लिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंटू राजभर की शादी हो चुकी थी। उसके चार पुत्र एवं चार पुत्रियां हैं। दो पुत्रियों की भी शादी हो चुकी है।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments

Latest News
08 Dec 2025 23:00:44
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...


Comments