जीवनसाथी की हत्या : बलिया में पत्नी ने उजाड़ दिया खुद का सुहाग




बलिया। बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर ब्यासी गांव में धर्मपत्नी ही खुद का सुहाग उजाड़ दी। घटना बुधवार सुबह की है, जहां पत्नी ने अपने जीवनसाथी पर धारदार हथियार से हमला कर लहुलुहान कर दिया। आस-पास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे वाराणसी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर ब्यासी निवासी हिरामुन्नी देवी और उसके पति दीनदयाल प्रसाद (55) में किसी बात को लेकर तकझक हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि हिरामुन्नी अपने ही पति पर धारदार हथियार लेकर टूट पड़ी। गंभीर रूप घायल दीनदयाल को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अफसोस। इस बाबत सीओ (नगर) ने बताया कि घायल दीनदयाल की मौत वाराणसी ले जाते वक्त रास्ते में हो गई है। मृतक के भांजे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। आरोपित महिला की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments