बलिया में यह क्या : उधर, किशोरी को भगा ले गया युवक, इधर युवती गायब

बलिया में यह क्या : उधर, किशोरी को भगा ले गया युवक, इधर युवती गायब

बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर इलाके के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में बैरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर नीरज कुमार पुत्र राधेश्याम (निवासी तालिबपुर) के खिलाफ मंगलवार को अपहरण का मामला दर्ज किया है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि रविवार को एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत किशोरी के पिता ने की। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस किशोरी व उसके अपहर्ता की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है।

युवती गायब

बैरिया पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती सोमवार को रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। युवती के पिता की तहरीर पर मंगलवार को बैरिया पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है। एसएचओ धर्मवीर सिंह के अनुसार पुलिस युवती की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से मिलेगी बढ़ी सैलरी 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students