बलिया में सब इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ वारंट

बलिया में सब इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ वारंट

Ballia News : खबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की है, जहां 10 साल पुराने मामले में बलिया कोर्ट ने शनिवार को बांसडीह कोतवाली में तैनात तत्कालीन सब इंस्पेक्टर व तीन सिपाहियों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया। कई बार नोटिस भेजने के बावजूद आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। नतीजतन कोर्ट ने सभी पर धारा 82 की कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है। कोर्ट ने पुलिस अधीक्षक को नियत तिथि तक वारंट तामिला कराने का आदेश दिया है। कोर्ट का कहना है कि यह प्रकरण लम्बे समय से लंबित है, लिहाजा इसमें कार्रवाई आवश्यक है।

ये है मामला

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पिंडहरा निवासी टुनटुन प्रसाद ने कोर्ट में वाद दाखिल किया था। वादी ने बांसडीह कोतवाली में तैनात तत्कालीन एसआई रामदिनेश तिवारी व आत्मानंद यादव, सिपाही राजेश तथा वेदप्रकाश पर मार्च 2014 में रात के समय घर में घुसकर मारपीट और महिलाओं से दुर्व्यहार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कोर्ट को बताया कि विपक्षी की साजिश में आकर आरोपियों ने मुझे जेल भेज दिया। घटना से उस वक्त पुलिस अधिकारियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। फिर टुनटुन प्रसाद ने कोर्ट में वाद दाखिल किया। कई बार नोटिस भेजने के बावजूद आरोपी कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए तो सीजेएम ने चारों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। 

यह भी पढ़े बलिया में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े नो-मैपिंग की धीमी प्रगति पर बलिया डीएम नाराज, अधिकारियों को सख्त चेतावनी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय