UP Board Exam 2024 : मुन्ना भाई तक ऐसे पहुंची बलिया पुलिस, इस सेंटर का है मामला

UP Board Exam 2024 : मुन्ना भाई तक ऐसे पहुंची बलिया पुलिस, इस सेंटर का है मामला

Ballia News : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा 2024 में नकल  के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सहतवार पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने बोर्ड परीक्षा में दूसरे के स्थान परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है। 

यूपी बोर्ड परीक्षा-2024 की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान सहतवार थाने के उप निरीक्षक अशोक कुमार शुक्ल मय हमराह कां. परमेन्द्र मौर्या थाना क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी बीच, प्रभावती विद्यापीठ इण्टर कालेज अलखदियरी बलेउर के केन्द्र व्यवस्थापक प्रशान्त कुमार पाण्डेय ने सूचना दिया कि परीक्षार्थी सनोज प्रसाद पुत्र हरेन्द्र प्रसाद के स्थान पर फर्जी परीक्षार्थी मंजोग कुमार पुत्र किनू राम (निवासी : बडसरी, थाना बांसडीह, बलिया) परीक्षा दे रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और मंजोग कुमार पुत्र किनू राम को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बांसडीह थाने में धारा 419, 420, 120बी आईपीसी व 6/10 उ.प्र. सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 1998 के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।

यह भी पढ़े AI के सहारे कातिल प्रेमी तक पहुंची UP पुलिस : एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की लाश का खौफनाक सच आया सामने !

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय