बलिया में बाढ़ पीड़ितों के बीच कुछ यूं पहुंचा मदद संस्थान, 200 से अधिक लोगों को मिला लाभ

बलिया में बाढ़ पीड़ितों के बीच कुछ यूं पहुंचा मदद संस्थान, 200 से अधिक लोगों को मिला लाभ

Ballia News : मानवता के क्षेत्र में कार्य करने वाली मदद संस्थान की तरफ से रविवार के दिन हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान मनीष सिंह के आवास पर किया गया। इस दौरान लगभग 200 बाढ़ पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनमें उचित दवावों का वितरण किया गया इस मौके पर जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ आकाश सिंह, पूर्व सीएमएस डॉ स्वस्तिका पांडेय, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ महबूब आलम एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अफसरी बानो ने प्रत्येक मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनमें उचित दवाओं का वितरण किया।

इस स्वास्थ्य शिविर में भरसौता, हरिजन बस्ती, नई बस्ती, हृदयचक, हल्दी बगीचा टोला, भदवरिया टोला आदि जगह के बाढ़ पीड़ितो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दवा लिया। इस मौके पर रेडक्रास सोसायटी के वॉलिंटियरों द्वारा महिलाओं में सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। इस मौके पर मदद संस्थान के अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी एवं भरसौता के प्रधान प्रतिनिधि मनीष सिंह ने सभी चिकित्सकों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।

मदद संस्थान के अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी ने कहा कि मदद संस्थान ऐसे ही पूरे जनपद में सेवा का कार्य करने में तल्लीन एवं तत्पर है। आगे भी रहेगा। रितेश पांडेय, गणेशजी सिंह, राजीव शंकर चौबे, बब्बन विद्यार्थी, संजय सिंह, मनीष सिंह, नितेश पाठक, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, विनीत सिंह, रितेश पांडे, सोनू सिंह, विनोद यादव, सुनील सिंह, प्रभात दुबे, अजय पांडे, भानु सिंह, सुखदेव राय, पंचानंद शाह, राजेंद्र सिंह, सुनिल दूबे, संतोष तिवारी, अतीश उपाध्याय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता अखिलानंद तिवारी संचालन रणजीत सिंह ने किया।

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

आतीश कुमार उपाध्याय

यह भी पढ़े 20 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर