बलिया के इन शिक्षकों को जल्द मिलेगी खुशखबरी, प्राथमिक शिक्षक संघ ने दी जानकारी




Ballia News : अध्यापक भवन जापलिनगंज पर उत्तर प्रादेशिय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारणी और सभी ब्लाक अध्यक्ष व मंत्री की बैठक हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से वार्ता के क्रम में जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि एक दिन का बाधित वेतन का स्पस्टीकरण बीएसए कार्यालय को प्राप्त हुआ है, उनका वेतन बहुत जल्द ही अवमुक्त होगा। मृतक आश्रितों में अधिकांश को नियुक्ति पत्र मिल चुका है। जिन मृतक आश्रितों की फ़ाइल ऑनलाइन हो गयी है, उनको भी नियुक्ति पत्र जल्द ही मिलेगा। किसी भी अध्यापक का बोनस, वेतन बाधित के कारण नहीं रुकेगा l बैठक में सर्वसम्मति से संतोष कुमार तिवारी क़ो जिला संगठन मंत्री चुना गया। बैठक क़ो डॉक्टर अजय मिश्र वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष, ज्ञानेंद्र गुप्त जिला कोषाध्यक्ष, जितेन्द्र प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष के साथ ही सभी ब्लॉक अध्यक्ष और मंत्री ने सम्बोधित किया। संचालन जिला मंत्री डॉक्टर राजेश पाण्डेय ने किया।

Related Posts
Post Comments



Comments