छलक न जाये दर्द कहीं...
On



इसीलिए हंसते रहते हो
गम को छिपाये अंदर में हो
बेगम से दिखते रहते हो।
अनुभव की अनमोल किताबें
पड़े-पड़े लिखते रहते हो।
सागर में मोती जैसे हो
बिना मोल बिकते रहते हो।
किनकी मुस्कानों की खातिर
पल-पल यूँ मिटते रहते हो।
छलक न जाये दर्द कहीं, क्या
इसीलिए हंसते रहते हो ?
चलते-चलते जब गिर जाते
फिर उठते, चलते रहते हो।
कांटों बीच घिरे हो फिर भी
फूलों सा खिलते रहते हो।

विंध्याचल सिंह
बुढ़ऊं, बलिया, उत्तर प्रदेश

Related Posts
Post Comments

Latest News
07 Mar 2026 07:13:44
मेषदांपत्य जीवन और साझेदारी के मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं और...


Comments