बलिया में पेड़ के नीचे अचेत मिला किशोर, मौत की बड़ी वजह आ रही सामने ; जांच में जुटी पुलिस

बलिया में पेड़ के नीचे अचेत मिला किशोर, मौत की बड़ी वजह आ रही सामने ; जांच में जुटी पुलिस

बलिया : छ्परा-बलिया रेलखंड पर स्थित रेवती रेलवे स्टेशन से सटे उत्तर दिशा में एक पेड़ के नीचे अचेतावस्था में किशोर को देख हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। किशोर को आनन-फानन में सीएचसी रेवती पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से किशोर के घर करुण-क्रंदन व चीत्कार मचा हुआ है।मृतक की मां भागमनी देवी का रोते-रोते बुरा हाल है।

मृतक की शिनाख्त पंकज साहनी (17) पुत्र जगेश्वर साहनी (निवासी नगर पंचायत रेवती वार्ड नं.8) के रुप में हुई है। पंकज इस वर्ष हाईस्कूल उत्तीर्ण किया था। वह तीन भाईयों में बड़ा था। पंकज के परिजनों व मुहल्लेवासियों ने मौत को साधारण न बताते हुए हत्या का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि पंकज अपने मुहल्ले के संजय साहनी, दीपांकर साहनी तथा कुश साहनी के साथ रविवार की दोपहर रेवती रेलवे स्टेशन पर गया था। स्टेशन के उत्तर दिशा स्थित आम के पेड़ पर ढेला फेंक कर आम तोड़ रहा था। इसी बीच कोई व्यक्ति आया तथा उसको पकड़ कर पिटाई करने लगा। पंकज को पिटता देख उसके तीनों साथी भाग गए, जबकि पिटाई से पंकज अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।

यह भी पढ़े बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार

वहीं, किसी व्यक्ति द्वारा अचेत पंकज को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। पंकज के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना से आक्रोशित सैकड़ों महिलाओं ने स्टेशन के समीप आरोपित के घर पहुंच कर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

यह भी पढ़े 21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर महिलाओं को शांत कराया। वहीं, एसआई प्रभाकर शुक्ला ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश रोहन का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रेत्तर कार्यवाही की जायेगी।

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students