बलिया में ट्यूशन पढ़ने गई कक्षा चार की छात्रा को शिक्षक ने बनाया हवस का शिकार
On



Ballia News : यहां ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। मामला फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां ट्यूशन पढ़ने गई 9 वर्षीय बालिका के साथ ट्यूशन शिक्षक ने दुष्कर्म किया। घरवालों ने लोकलाज के भय से घटना की जानकारी तीन दिन तक किसी को नहीं दी। सोमवार को तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि कक्षा चार में पढ़ने वाली एक बच्ची अपने गांव आई थी। साथ के बच्चों के साथ ट्यूशन पढ़ने गई थी, जहां ट्यूटर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लोक लाज के भय से परिजनों ने भी घटना की जानकारी किसी को नहीं दी थी। थाना प्रभारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही है।
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Mar 2026 10:29:50
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...


Comments