बलिया : उन्मुखीकरण कार्यशाला में SMC अध्यक्ष और प्रधानाध्यापकों को मिला विद्यालय विकास का टिप्स

बलिया : उन्मुखीकरण कार्यशाला में SMC अध्यक्ष और प्रधानाध्यापकों को मिला विद्यालय विकास का टिप्स

Ballia News : शिक्षा क्षेत्र सीयर के समस्त परिषदीय विद्यालयों में गठित विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों एवं विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन आदर्श नगर पंचायत बेल्थरा रोड में हरि केवल प्रसाद कुशवाहा प्रेक्षागृह (प्राथमिक विद्यालय सीनियर नंबर 3) के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक प्रेमचन्द प्रसाद, प्रभाकर तिवारी व दिलीप कुशवाहा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

 

यह भी पढ़े साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि

IMG-20250325-WA0139

यह भी पढ़े बलिया में पीएमश्री खेलों की ओवर ऑल चैंपियन बना नरहीं नम्बर एक

 

खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने एसएमसी अध्यक्षों और प्रधानाध्यापकों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की जानकारी देते हुए विद्यालय विकास के टिप्स दिये। वहीं, कार्यशाला/प्रशिक्षण संदर्भ दाता विनोद कुमार मौर्य, नंदलाल शर्मा, रामप्रवेश मौर्य एवं आशुतोष तरुण पांडेय ने विद्यालयों के विकास और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार पर चर्चा की।

 

IMG-20250325-WA0131

एसएमसी अध्यक्षों और प्रधानाध्यापकों को मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया, ताकि विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हो सकें। एआरपी देवेंद्र वर्मा, परशुराम यादव, सत्येंद्र नाथ तिवारी, जयप्रकाश यादव, कल्पनाथ जी, रमेश चंद्र,  सोहराब अहमद, नौशाद अहमद, अशोक कुमार यादव, आलोक मिश्रा, श्रीमती सुनीता, श्रीमती ऊषा देवी, विनोद कुमार यादव, गोविन्द नारायण एवं संजय कुमार प्रमुखरूप से उपस्थित रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार को तड़के हुई गोलीबारी की घटना पूरी तरह प्रायोजित...
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल