बलिया में बालू के अवैध ठिकाने पर एसडीएम का छापा, पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को किया सीज ; मचा हड़कम्प

बलिया में बालू के अवैध ठिकाने पर एसडीएम का छापा, पांच ट्रैक्टर ट्रालियों को किया सीज ; मचा हड़कम्प

सिकंदरपुर, Ballia News : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कठौड़ा में अवैध रूप से हो रहे बालू खनन के खिलाफ एडीएम (SDM) अरुण कुमार मिश्र (Arun Kumar Mishra) की अगुवाई में पंहुची प्रशासनिक टीम ने सफेद बालू लदी पांच ट्रैक्टर ट्रालियों  को सीज कर दिया। एसडीएम की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं (sand mafia) में हड़कंप मच गया है। प्रदेश सरकार द्वारा अवैध बालू व मिट्टी खनन रोकने के निर्देश के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। 
 
सरयू नदी का दियारा क्षेत्र अवैध कारोबारियों के लिए काफी सेफ जोन बन गया है। बात चाहे अवैध शराब, गांजा व पशु तस्करी की हो या फिर बालू खनन की। क्षेत्र के कठौड़ा, कुड़ियापुर, लीलकर, सिसोटार, खरीद, डुहा बिहरा से काफी सहजता से इन कामों को अंजाम दिया जा रहा है। स्थानीय पुलिस की सुस्ती का भरपूर लाभ उठाते हुए तस्कर आसानी से काले धंधे को अंजाम दे देते हैं। 
 
इधर, पिछले काफी दिनों से इलाके में अवैध रूप से सफेद बालू खनन कर माफिया सरकार को लाखों रुपए का चूना लगा रहे थे। सरकार को आर्थिक क्षति होने के साथ ही आम जनता को भी मंहगे दर पर सफेद बालू मिल पाता था। इसकी जानकारी होने पर हरकत में आए एसडीएम सिकंदरपुर ने मंगलवार की सुबह सीओ सिकंदरपुर भूषण वर्मा के साथ मौके पर पहुंचकर सफेद बालू लदे 5 ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया। मौके की नजाकत देख ड्राइवर व मजदूर भाग निकले। इस दौरान नायब तहसीलदार सीपी यादव भी मौजूद रहे।
 
 
अजीत कुमार पाठक
 
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत
बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर चट्टी के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की ऑन...
11 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का भव्य उत्सव : शानदार रहा इस प्रधानाध्यापिका का TLM
बलिया में ससुराल आए अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत
बलिया में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस : सवार हुए 6 निरीक्षकों समेत कई थानाध्यक्ष
बलिया में पुलिया के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका !