Road Accident in Ballia : जयप्रभा सेतु से नदी में गिरी आर्केस्ट्रा कलाकारों से भरी पिकअप, मचा हड़कम्प

Road Accident in Ballia : जयप्रभा सेतु से नदी में गिरी आर्केस्ट्रा कलाकारों से भरी पिकअप, मचा हड़कम्प

बैरिया, बलिया : उत्तर प्रदेश-बिहार को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बने जयप्रभा सेतु से मंगलवार की तड़के आर्केस्ट्रा कलाकारों से भरी पिकअप सामने से आलू लदी पिकअप से टकराकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए 50 फीट गहरे नीचे नदी में गिर गई। संजोग अच्छा था, जहां पिकअप गिरी वहां नीचे रेत ही रेत था। फल स्वरुप पिकअप में बैठे किसी आर्केस्ट्रा कलाकार को गंभीर चोटे नहीं आई। पिकअप में तीन नर्तकियों  और अन्य 12 आर्केस्ट्रा कलाकार शामिल थे।

बता दे कि बैरिया थाना क्षेत्र के शिवन टोला से एक बारात मांझी के नरपलिया बाजार गई हुई थी, जहां रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद सुबह उक्त आर्केस्ट्रा कलाकार पिकअप से वापस शिवनटोला लौट रहे थे। पिलर नंबर 3 के सामने से आलू लाद कर आ रही पिकअप से टकरा गई। आर्केस्ट्रा वालों का पिकअप रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में गिर गया। जबकि आलू लदा पिकअप पुल पर ही पलट गया।

मौके पर जुटे लोगों ने पुल के नीचे उतरकर पिकअप में फंसे तीन नर्तकियों सहित आर्केस्ट्रा कलाकारों को बाहर निकाला और उन्हें वहां से टोला शिवन राय भेज दिया। जबकि आलू लदे पिकअप को पुल पर ही खड़ा कर उसे पर आलू लदवा कर उससे भी अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

यह भी पढ़े बलिया में TET की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने फूंका बिगुल : पहले X दिखायेंगे ताकत, फिर PM को भेजेंगे पाती

इस दुघटना में आर्केस्ट्रा कलाकारों नदी के पेटे में बालू होने के कारण बाल बाल बच गए वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जनता बाजार सारण के पिकअप पर सवार आर्केस्ट्रा कलाकार प्रीति 20 वर्ष, सोनम 19 वर्ष, राखी 18 वर्ष, मशीन मैन राजकुमार 25 वर्ष, राजकिशोर 20 वर्ष,मृदुल 20 वर्ष, शाहनवाज 25 वर्ष, चालक महेश 24 वर्ष सवार थे।सभी हल्की चोटे आई है।

यह भी पढ़े बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया : सतीश चन्द्र कालेज बलिया में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्काउट गाइड प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस वनोपसेवन...
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार