डिजिटलाइजेशन के विरोध में कूदा प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीकृत

डिजिटलाइजेशन के विरोध में कूदा प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीकृत

Ballia News : प्राथमिक शिक्षक संघ (पंजीकृत) ने 08 जुलाई से पंजिकाओं के डिजिटलाइजेशन एवं विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों की ऑनलाइन उपस्थिति संबन्धी आदेश का पूर्णतः विरोध करेगा। प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीकृत बलिया अपने संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सहित जनपद बलिया में 08 जुलाई से होने वाली पंजिकाओं के डिजिटलाइजेशन और ऑनलाइन उपस्थिति का पूर्णतः विरोध किया है।

जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने जनपद के समस्त शिक्षकों से डिजिटलाइजेशन का विरोध करने की अपील किया है। उन्होंने ने कहा कि जबतक शिक्षकों की लंबित मांगे यथा उपार्जित अवकाश, राज्य कर्मचारी का दर्जा व निःशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा, हाफ डे अवकाश, वेतन विसंगति, छात्रानुपात में शिक्षकों की व्यवस्था तथा स्थानान्तरण व समायोजन, शिक्षकों की सुगमता के लिए नजदीक का विद्यालय, शिक्षण से इतर कार्य जैसे अनेको समस्याओं के निराकरण से पहले इस तरह के अव्यवहारिक फरमानों का संगठन विरोध करता रहेगा।

इसी क्रम में निर्भय नारायण सिंह ने अपने जनपद के शिक्षकों से अपील की है कि सोमवार 08 जुलाई से ऑनलाइन हाजिरी और डिजिटलाइजेशन को किसी भी कीमत पर शिक्षक न करे और ना ही उपस्थिति भेजे। संगठन शिक्षकों के हक की लड़ाई अपने अंतिम सांस तक लड़ेगा। प्रांतीय नेतृत्व सोमवार तक आगे की रणनीति तय करेगा, जिसके नेतृत्व में जनपद के हजारों शिक्षक अपनी चट्टानी एकता प्रदर्शित करते हुए किसी भी संघर्ष के लिए तैयार रहे।

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद