बलिया : डॉ. भूपेश सिंह को दिल्ली में मिलेगा फिजियो रत्न अवार्ड, खुशी की लहर

बलिया : डॉ. भूपेश सिंह को दिल्ली में मिलेगा फिजियो रत्न अवार्ड, खुशी की लहर

बलिया। ग्लोब एसोसिएशन फॉर फिजियोथेरेपिस्ट के राष्ट्रीय सम्मेलन में बलिया निवासी डॉ. भूपेश कुमार सिंह को सम्मानित किया जाएगा। दिल्ली में 24 और 25 दिसंबर को होने वाले द्वितीय वार्षिक समारोह में देश-विदेश के एक हजार से ज्यादा फिजियोथेरेपिस्ट शामिल होंगे। डॉ. भूपेश कुमार सिंह को सम्मान के लिए चयनित होने की सूचना मिलते ही उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। 

यह भी पढ़े बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार

बेलहरी ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि डॉ. भूपेश सिंह को यह सम्मान उनके द्वारा सामाजिक कार्यों, असहाय बच्चों और गरीब दिव्यांगों के निःशुल्क पुनर्वास के लिए  विशेष काम के लिए मिल रहा है। डॉ. भूपेश के योगदान की सराहना करते हुए एसोसिएशन ने इन्हें दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में 25 दिसम्बर को फिजियो रत्न अवार्ड 2022 से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड भारत वर्ष में हर वर्ष दो लोगो को ही उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है। इस वर्ष उत्तर प्रदेश बलिया से डॉ. भूपेश कुमार सिंह और बिहार से डॉ. शशि आनन्द को देने का चयन किया गया है। यह जानकारी ग्लोबल एसोसिएशन फॉर फिजियोथेरेपिस्ट के संयोजक डॉ. नवनीत कृष्णा ने पत्र भेजकर डॉ. भूपेश को दी है। डॉ. भूपेश को डॉ. अमरेश महर्षि एवम समाज के लोगों ने बधाई दी।

यह भी पढ़े इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी