मिनिरल वाटर प्लाट पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा,हडकंप

मिनिरल वाटर प्लाट पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा,हडकंप


बलिया। अपर मुख्य साचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र में चल रहे दो मिनरल वाटर प्लांट पर शुक्रवार को छापेमारी की।  इस दौरान  टीम ने मिनरल वाटर के 300 एमएल की सात हजार पाउच को सील किया और 600 पाउच को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भीषण गर्मी के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के लिये अभियान चलाया जा रहा है।  इसी क्रम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर0पी0 सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, विपिन कुमार गिरी व नरेन्द्र कुमार की सचल दल ने अमृतपाली स्थित मां गंगे शु( जल पाउच पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की निर्माण इकाई का निरीक्षण कर नमूना संग्रहित किया गया। मौके पर मौजूद 70 बोरों में बन्द सात हजार पाउच को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2008  के नियमांे के उल्लघंन  में अधिगृहित कर निर्माता की अधिरक्षा में दे दिया गया। इसके बाद सचल दल सहरसपाली स्थित भृगु उत्तम जल ड्रिंकिंग वाटर की निर्माण इकाई पर पहंुची,जहां पर नमूना संग्रहित कर 300 एमएल की छह सौ पाउच को विनियमों के उल्लंघन में मौके पर ही नष्ट करा दिया गया । श्री श्रीवास्तव ने बताया कि नमूना को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है । रिपोर्ट आने पर विधिक कार्यवाही किया जाएगा ।

By-Ajit Ojha

Post Comments

Comments

Latest News

16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल 16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
मेषपिता का साथ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव...
हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से निकली 'बाबा' की भव्य बारात
तिरंगे में लिपटे CRPF जवान राजकुमार को देख रो पड़ा बलिया का यह गांव
मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में पेरेंट्स ओरिएंटेशन : मास्टर ट्रेनर आभा अरोरा ने सफलता का मंत्र, मैनेजर ने दिए अहम संदेश
आदि-अनादि हैं भगवान शिव : डॉ. अखिलेश उपाध्याय
15 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल
Video : बलिया पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दो हत्यारोपियों के पैर में लगी गोली