अमेजन और गूगल पर उपलब्ध 'लकी गर्ल', जानें इसका बलिया कनेक्शन

अमेजन और गूगल पर उपलब्ध 'लकी गर्ल', जानें इसका बलिया कनेक्शन


बैरिया, बलिया। डॉ. केदार नाथ सिंह के बाद चकिया गांव के एक और लाल ने साहित्य की दुनिया में ख्याति अर्जित कर गांव का नाम रोशन किया है। नितेश कुमार सिंह द्वारा अंग्रेजी भाषा में लिखित उपन्यास 'लकी गर्ल' ने अंग्रेजी साहित्य जगत में काफी प्रशंसा बटोर रही है। 


दिल्ली में अध्यापन कर रहे नितेश कुमार सिंह ख्यातिलब्ध साहित्यकार स्व. डॉ. केदार नाथ सिंह के गांव चकिया के हैं। उनका कहना है कि लेखन की प्रेरणा डा. केदार नाथ सिंह से ही उन्हें मिली है। उक्त पुस्तक में पारिवारिक रिश्तों, प्रेम विवाह, सामाजिक मर्यादाओं का चित्रण किया गया हैं। साथ ही समाज में विधवाओं की स्थिति, शिक्षा में महिलाओं के साथ भेदभाव व महानगरीय प्रदूषण पर प्रकाश डाला गया है। इस पुस्तक के प्रकाशन के बाद चकिया सहित आसपास के गांव के लोग नितेश कुमार सिंह की प्रशंसा करते हुए कह रहे हैं कि कोरोना संक्रमण समाप्त होते ही गांव बुलाकर उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

अमेजन व गूगल पर भी उपलब्ध है उपन्यास

नितेश कुमार सिंह द्वारा लिखित अंग्रेजी उपन्यास 'लकी गर्ल' का प्रकाशन नोशन प्रेस ने किया है। यह उपन्यास 148 पृष्ठों की है, जो नोशन प्रेस ऑनलाइन और ऑफलाइन बुक स्टोर, अमेजन व गूगल पर उपलब्ध है। 


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क