बलिया : गरीबों के राशन में घटतौली कर रहा था मार्केटिंग विभाग, विधायक ने लगाई क्लास ; फिर...

बलिया : गरीबों के राशन में घटतौली कर रहा था मार्केटिंग विभाग, विधायक ने लगाई क्लास ; फिर...


बैरिया, बलिया। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर देशभर में लाक डाउन है। सरकार जरूरतमंदों की समस्या को लेकर गंभीर है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हों। बावजूद इसके कुछ विभागों का रवैया नहीं बदला है। लूट खसोट के पुराने तरीके से आज भी कार्य हो रहा है। 

कोरोना को देखते हुए कार्ड धारकों को नि:शुल्क चावल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हाट गोदाम में भेजे गए चावल को कोटेदारों को घटतौली देने की शिकायत पर बुधवार को हाट गोदाम लालगंज (चांदपुर) पर विधायक सुरेंद्र सिंह पहुंच गये। विधायक ने हाट निरीक्षक को जमकर फटकार लगाई। कहा, कम से कम इस महामारी के समय तो अवैध कमाई का लोभ छोड़ो, वरना भगवान भी माफ नहीं करेंगे। इसके बाद कोटेदारों को पूरा तौल कर चावल उपलब्ध कराना शुरू हो गया।

उल्लेखनीय है कि बिना वजन के एक बोरी को 50 किलो मानकर कोटेदारों को चावल दिया जा रहा था, जबकि उन बोरियों में 40 से 45 किलो ही चावल था। कुछ कोटेदारों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि हर बोरी में 10 किलो कम होगा तो हम लोग उपभोक्ताओं को पूरा चावल कहां से देंगे। इस पर हाट निरीक्षक आग बबूला हो गए और कोटेदारों को एसडीएम से कहकर निलंबित करा देने की धमकी देने लगे। यह बात कुछ कोटेदारों ने विधायक को बताई। विधायक तत्काल गोदाम में पहुंचकर हाट निरीक्षक का जमकर क्लास लिया। विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इसी तरह की शिकायत हाट गोदाम रानीगंज (नारायणगढ़) से मिली है। अगर वहां भी तत्काल रवैया में सुधार नहीं किया गया, तो इसका खामियाजा हाट निरीक्षक को भुगतना पड़ेगा।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Post Comments

Comments

Latest News

18 February Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानिएं कैसा रहेगा अपना बुधवार 18 February Ka Rashifal : आज का राशिफल, जानिएं कैसा रहेगा अपना बुधवार
मेषआज का दिन प्यार करने वालों के लिए बेहतर रहने वाला है, उन्हें अपने प्यार को इजहार करने का एक...
बलिया में कार की टक्कर से युवक की मौत 
दविश देकर लौट रही पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत, महिला दरोगा समेत 3 घायल 
Ballia News : 10 रुपये के विवाद में तोड़ा युवक का हाथ, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
Half Encounter in Ballia : मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में पीएमश्री खेलों की ओवर ऑल चैंपियन बना नरहीं नम्बर एक
बलिया डीएम की सख्ती, इस ब्लाक को लंबित धनराशि शीघ्र खर्च करने का आदेश