बलिया में आग का तांडव : जिन्दा जली गाय और बकरी, किशोरी झुलसी

बलिया में आग का तांडव : जिन्दा जली गाय और बकरी, किशोरी झुलसी

बलिया : नरहीं थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव की राजभर बस्ती में रविवार को शार्ट सर्किट से लगी आग ने जमकर तांडव मचाया। आगलगी की घटना में जहां गाय और बकरी जिंदा जल गई, वहीं एक किशोरी भी झुलस गई। फायर सर्विस के जवानों ने आग पर काबू पाया। इस घटना से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।

बता दे कि तेतारपुर निवासी विमली देवी पत्नी शिवाधार राजभर की झोपड़ी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। लोग कुछ कर पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसमें फूलकुमारी, कुसुम, हृदयनारायण, अभय कुमार की झोपड़ियां सहित घरेलू सामान व एक बाइक भी जल गई। वहीं, विमली देवी की गाय, बकरी की जलकर मौत हो गई। जबकि एक भैंस झुलस गई।

स्नेहा (17) आग में झुलस गई। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी नरही पहुंचाया। गनीमत यह रहा कि उस समय पछुआ हवा आरम्भ नहीं हुआ था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है।

यह भी पढ़े 'भारतीय लोकतंत्र के हृदय में नागरिक' थीम पर होगा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, जानिएं टैगलाइन

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल