बलिया में 29 और 30 नवम्बर को होगी NAT परीक्षा, 6 जोन और 17 सेक्टर में बंटा जिला

बलिया में 29 और 30 नवम्बर को होगी NAT परीक्षा, 6 जोन और 17 सेक्टर में बंटा जिला

Ballia News : बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक वि‌द्यालयों तथा कम्पोजिट वि‌द्यालयों में 29 और 30 नवम्बर 2024 को आयोजित NAT परीक्षा को सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने विद्यालयवार अधिकारियों/कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है। सभी को निर्देशित किया गया है कि आवंटित ब्लॉक में अवस्थित बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन बेसिक शिक्षा वि‌द्यालय में संचालित परीक्षा का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।

आदेश के मुताबिक 29 नवम्बर 2024 को कक्षा 1 से 3 तक की NAT परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक होगी। वहीं, कक्षा 4 से 8 तक की परीक्षा 30 नवम्बर 2024 को सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक की जाएगी।बच्चों के गणित एवं भाषा से अपेक्षित अधिगम स्तर प्राप्त करने के लिए आयोजित NAT परीक्षा परख एप के माध्यम से कराई जाएगी। परीक्षा को सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों की विद्यालयवार ड्यूटी लगायी है। 

6 जोन तथा 17 सेक्टर में बंटा जिला

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

NAT परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जनपद को 6 जोन तथा 17 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसमें तहसील एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की जोनल अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारी के रुप में ड्यूटी लगायी गई है। जोनल अधिकारी के रूप में तहसीलवार उप जिलाधिकारी तथा सेक्टर अधिकारी के रुप में खंड विकास अधिकारी/संयुक्त खंड विकास अधिकारी की तैनाती की गई है। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 29.11.2024 को कक्षा 1 से 3 तक तथा 30.11.2024 को कक्षा 4 से 8 तक बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन विद्यालयों में होने वाली NAT परीक्षा (समय पूर्वान्ह 9:30 से 11:30 पूर्वान्ह तक) में पर्यवेक्षण-निरीक्षण करते हुए सकुशल सम्पादित कराना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर