बलिया : फेफना विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के चुनाव कार्यालय का मंत्री ने किया उद्घाटन

बलिया : फेफना विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के चुनाव कार्यालय का मंत्री ने किया उद्घाटन

बलिया : लोकसभा बलिया से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर का जनसम्पर्क अभियान काफी तेजी से जारी है।सभी विधान सभाओं में आयोजित मंडलों एवं स्थानों में जनसंवाद कार्यक्रमों में उपस्थित होकर नीरज शेखर पीएम मोदी की नीतियों से जनमानस को अवगत कराते हुए चुनाव में समर्थन और विश्वास मांग रहे हैं। विभिन्न विधान सभाओं में कार्यालय उद्घाटन और मंडल की बैठक निरंतर चल रही हैं। विधान सभा बैरिया के विभिन्न स्थान पर जनसंवाद कार्यक्रमों में नीरज शेखर उपस्थित रहें। भाजपा प्रत्याशी ने अठगांवा, ठेकहा, शोभा छपरा, लक्ष्मण छपरा, धतूरी टोला, सेवक टोला आदि स्थानों पर जनता जनार्दन से संवाद स्थापित किया।

IMG-20240506-WA0070

बलिया लोकसभा क्षेत्र के फेफना विधानसभा में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन फेफना के महर्षि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निकट लखनऊ मार्ग पर सोमवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर उपस्थित रहें।

यह भी पढ़े यूपी बजट को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बताया आंकड़ों का इंद्रधनुष और हकीकत की धुंध

IMG-20240506-WA0063

यह भी पढ़े बलिया में ससुराल आए अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना भारत के स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष तक विकसित भारत बनाने का है हम सभी नीरज शेखर का समर्थन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे।हम सभी का सौभाग्य है कि बलिया को ऐसा जनप्रतिनिधि चुनने का अवसर मिला है। हम इस अवसर का लाभ लेकर बलिया लोकसभा क्षेत्र से पूर्ण बहुमत से नीरज शेखर को विजयी बनाएंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने उपस्थित जनता जनार्दन से नीरज शेखर को पूर्ण समर्थन देने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी व आम जनमानस मौजूद रहा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय