बलिया : साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई विवाहिता, 2023 में हुई थी शादी

बलिया : साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई विवाहिता, 2023 में हुई थी शादी

हल्दी, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव में गुरुवार की सुबह एक नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी पुतुल यादव (21) पत्नी मुकेश यादव की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर में पंखे के हुक से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली।

सहतवार निवासी रामकुमार यादव की पुत्री पुतुल यादव की शादी वर्ष 2023 में रामाशंकर यादव के पुत्र मुकेश यादव से हुई थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद अक्सर होता था। बुधवार की शाम भी कुछ विवाद हुआ था। पुतुल की एक नौ माह की मासूम बेटी भी है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आतीश उपाध्याय

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे