बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों का खाका तैयार, समिति की बैठक में हुए कई निर्णय

बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों का खाका तैयार, समिति की बैठक में हुए कई निर्णय

बलिया : 17 अप्रैल को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले क्रायक्रमों की रूपरेखा को लेकर रविवार को सुखपुरा में राष्ट्रनायक चंद्रशेखर मैराथन समिति की बैठक हुई। तय हुआ कि हर वर्ष चंद्रशेखर जी की जयंती पर चंद्रशेखर हाफ मैराथन का आयोजन होता आ रहा है, लेकिन इस वर्ष चुनाव आचार संहिता की वजह से परमिशन न मिलने के कारण आगामी 17 अप्रैल को दौड़ का आयोजन संभव नहीं है। ऐसे में जयंती की भव्यता बनी रहे, इससे संबंधित कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

बैठक में भवतोष पांडे,  रविकांत तिवारी, पंकज राय, धीरेंद्र कुमार राय, चंदन कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह शक्ति, ब्यासमुनि यादव देवेंद्र सिंह, छात्र नेता अमित कुमार सिंह, अजय पाण्डेय, संकल्प संस्था के अध्यक्ष आशीष त्रिवेदी और सुखपुरा ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि उमेश सिंह ने अपने-अपने  विचार रखे। सभी साथियों ने एक बात पर विशेष बल दिया कि जब इस वर्ष मैराथन दौड़ नहीं हो पाएगी तो क्यों न चंद्रशेखर जी की जयंती पर जनपद के कुशल खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अध्यनरत बच्चों, जो खेल में जनपद स्तर पर अपना परचम लहराया है, उनका और कुछ विशिष्ठ अध्यापकों का सम्मान किया जाए।

IMG-20240408-WA0001

यह भी पढ़े बलिया में अपहरण कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

इसके अलावा वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, विचार संगोष्ठी आदि कार्यों का आयोजन भी करने पर चर्चा हुई। साथ ही सभी लोगों ने कहा कि कार्यक्रम चंद्रशेखर जी के आभामंडल के अनुरूप  हो। बैठक में उमेश कुमार सिंह प्रधान प्रतिनिधि सुखपुरा, नवीन कुमार सिंह, सिद्धार्थ शंकर, मनोज शर्मा, नवतेज सिंह शैलेश सिंह, उदय जी, रविभूषण सिंह, रवि शंकर यादव, सिंह, धर्मेंद्र सिंह, चंदन सिंह,मंटू सिंह, राजेश सिंह, देशदीपक, कमलदेव सिंह, गुड्डू तिवारी , विनय सिंह, मन्नू चौहान, रुस्तम अली सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। सभी लोगों ने इस कार्यक्रम को भव्य तरीके से कराने का संकल्प लिया। सुखपुरा प्रधान प्रतिनिधि उमेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का अंगवस्त्र से सम्मानित किया। समिति के सचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों का ऐसे ही सहयोग मिलता रहेगा तो मैं इस कार्यक्रम को बेहतर कराने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। अध्यक्षता सुधीर सिंह व संचालन प्रदीप यादव ने किया।

यह भी पढ़े बलिया के शिक्षक नेता ने मध्यम और नौकरी पेशा लोगों के लिए बताया निराशाजनक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह