कबीर जयंती पर संकल्प के आंगन में गूंजा 'कवन ठगवा नगरिया लूटल हो...'

कबीर जयंती पर संकल्प के आंगन में गूंजा 'कवन ठगवा नगरिया लूटल हो...'

Ballia News : कबीरदास जी न सिर्फ एक संत थे, बल्कि वे विचारक और समाज सुधारक भी थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए दोहे और कविताओं की रचना की। कबीरदास जी हिंदी साहित्य के ऐसे कवि थे, जिन्होंने समाज में फैले आडंबरों को अपनी लेखनी के जरिए उस पर कुठाराघात किया था। उक्त बातें कबीर जयंती के अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता पंडित ब्रजकिशोर त्रिवेदी 'अनुभव दास' ने कही।

साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'संकल्प' के मिश्र नेवरी स्थित कार्यालय पर आयोजित कबीर दास की 625वीं जयंती पर 'अनुभव दास' ने कहा कि संत कबीरदास जी ने आजीवन समाज में फैली बुराइयों और अंधविश्वास की निंदा करते रहे। उन्होंने अपने दोहों के माध्यम से जीवन जीने की कई सीख दी हैं। कबीर जैसा आध्यात्मिक संत इस धरती पर कोई दूसरा नहीं हुआ। 

शिव‌जी वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में कबीर पहले से ज्यादा प्रासंगिक हो गये हैं। समाज को जोड़ने की बात करने वाले को कबीर से सीख लेने की जरूरत है। शोभा ठाकुर ने कहा कि जब जब इस धरती पर इंसानियत कि बात होगी, कबीर हमारे मार्गदर्शक बनकर खड़े रहेंगे। वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने कहा कि समाज में प्रेम, आपसी भाईचारा, सौहार्द की दीवारें परत दर परत गिरती जा रही हैं, ऐसे में एक मात्र कबीर हैं जो हमारा मार्ग प्रशस्त कर समाज की बेहतरी का रास्ता दिखा सकते हैं।

यह भी पढ़े 1 February का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

इस अवसर पर संकल्प के रंगकर्मियों ने उनके भजनों "कवन ठगवा नगरिया लूटल हो" और "मौकों कहां ढूंढे रे बन्दे मैं तो तेरे पास में" गाकर सुनाया। इस अवसर पर सुशील, संजय, विवेक सिंह, आनन्द कुमार चौहान, अनुपम पाण्डेय, राहुल चौरसिया, सोनी पाण्डेय, अरविंद गुप्ता, अखिलेश मौर्य, ज्योति इत्यादि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन अनुपम पाण्डेय ने किया।

यह भी पढ़े बलिया में दर्दनाक हादसा : गंगा में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
बलिया : शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS)...
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह
बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े
सच हुई Purvanchal24 की खबर : बलिया में होली से पहले शिक्षक-कर्मचारी और पेंशनरों के खाते में पहुंचा 2 अरब रुपया
2 March ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना सोमवार
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार
प्यार+फोटो+धोखा=हत्या... बलिया पुलिस ने सुलझाई युवक की मर्डर मिस्ट्री, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार