बलिया महोत्सव का शानदार आगाज : बंगाल 1947 का प्रदर्शन, फिल्म के सभी कलाकार सम्मानित

बलिया महोत्सव का शानदार आगाज : बंगाल 1947 का प्रदर्शन, फिल्म के सभी कलाकार सम्मानित

बलिया : नगर के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में सोमवार से शुरू हुए कला संस्कति और विरासत के बेजोड़ संगम पांच दिवसीय बलिया महोत्सव का शानदार आगाज हुआ। नगर विधायक व प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व सीआरओ त्रिभुवन आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके तहत सुबह मैराथन व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

महोत्सव के पहले दिन बंगाल के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनीं फिल्म बंगाल 1947 की विशेष प्रस्तुति की गई। फिल्म में जमींदार वंश से आने वाले लंदन में पढे़-लिखे एक व्यक्ति व निचली जाति की एक महिला के बीच प्रेम संबंध की कहानी को बयां किया गया है। करीब दो घंटे से अधिक समय तक चली फिल्म को मंत्री दयाशंकर सिंह सहित सैकडों की संख्या में मौजुद लोगों ने पूरी तन्मयता के साथ देखा।

IMG-20241029-WA0040

यह भी पढ़े भावनाओं, जश्न और प्यारी यादों से सराबोर Fairwell Ceremony में सत्य प्रताप सिंह तथा रिद्धि को मिला मिस्टर और मिस मनःस्थली का ताज

फिल्म में बंगाल बंटवारे की त्रासदी को जिस तरह से प्रदर्षित किया गया है उसे देख लोग द्रवित हो उठे। खासकर महिलाओं पर हुए जुल्म को जिस तरह से फिल्म में चित्रित किया गया है उसे देख लोग द्रवित हो उठे। फिल्म में बंगाल विभाजन के दर्द को कलाकारों ने जिस तरह से प्रस्तुत किया है उसे देख लोग जमकर ताली बजाए। इस दौरान पूरा पंडाल भारत माता के जयकारे से गूंज उठा।

यह भी पढ़े राधाकृष्णा अकादमी के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण : UP विधान सभा से GPO और आधुनिक व्यापार तक मिला अनोखा अनुभव

आयोजन में फिल्म के डायरेक्टर आकाश आदित्य लामा, फिल्म अभिनेता अंकुर अरमान, अभिनेत्री सुरभि कृष्णा, सह कलाकार विक्रम आदि सभी कलाकारों को मंत्री दयाशंकर सिंह ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के कपिलदेव, जितेंद्र राव, सोनू सिंह, देवेश राय, राघव सिंह आदि लोग मौजूद रहे।  

IMG-20241029-WA0044

दिव्यांगों को दी गई मोटराइज्ड ट्राई सायकिल
सदर विधायक व प्रदेष सरकार के परिवहन मंत्री दयाषंकर सिंह के सौजन्य से नारायणी सिनेमा स्थित कैंप कार्यालय पर दिव्यांगजनों में मोटराईज्ड ट्राई सायकिल का वितरण किया गया। इस दौरान मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने 6 दिव्यांगों को मोटराईज्ड ट्राई सायकिल व अन्य उपकरण का वितरण किया।

ट्राई सायकिल भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को कानपुर आसरा केंद्र बलिया के श्रीनिधि सिंह के सौजन्य से उपलब्ध कराया गया था। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों को प्राथमिकता के आधार पर उनसे संबंधित उपकरण को उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबदध है।

इसके तहत पूरे विधानसभा में दिव्यांगजनों को चिहिंत कर उन्हें ट्राई सायकिल व अन्य उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। मोटराईज्ड ट्राई सायकिल के लिए मानक तय किया गया है और इसे पूरा करने वालों को इसे प्राथमिकता पर उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में अमिताभ उपाध्याय, हर्ष सिंह, आसरा के श्रीनिधि सिंह, षिवजी सिंह चंदेल, मनीश सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, दो गिरफ्तार बलिया में विवाहिता का अपहरण कर छेड़खानी, विरोध पर मारपीट, दो गिरफ्तार
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता का अपहरण कर उसके साथ छेड़खानी और मारपीट के मामले...
कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज 
Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा