19 से 40 वर्ष के युवाओं के लिए अच्छी खबर, बलिया में 10 दिसम्बर से इन पदों पर शुरू हो रही भर्ती; देखें पूरा डिटेल्स

19 से 40 वर्ष के युवाओं के लिए अच्छी खबर, बलिया में 10 दिसम्बर से इन पदों पर शुरू हो रही भर्ती; देखें पूरा डिटेल्स

सभी विकास खण्डों में तिथिवार लगेगा शिविर : सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर व आफिसर की होगी भर्ती

बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने बताया कि जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए तिथिवार शिविर का आयोजन किया गया है। 

इसमें विकास खण्ड मुरली छपरा/चिलकहर में 10 व 11 दिसंबर को, बैरिया/गड़वार में 12 व 13 दिसम्बर को, रेवती/रसड़ा में 16 व 17 दिसंबर को, सहतवार/नगरा में 18 व 19 दिसंबर को, बांसडीह/पंदह में 20 व 21 दिसंबर को, दुबहड/नवानगर में 23 व 24 दिसंबर को, बेलहरी/सीयर में 26 व 27 दिसंबर को,हनुमानगंज/बेरुआरबारी में 28 व 29 दिसम्बर को, 30 व 31 दिसंबर को विकास खण्ड मनियर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़े दिवंगत रसोईया की बेटी को मिला नया जीवन, भावुक कर देंगी बलिया में हुई इस शादी की कहानी

डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर व आफिसर ग्रेड की नियुक्ति की जायेगी। जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर के इंचार्ज डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय बताया कि सुरक्षा  सैनिक एवं सुपरवाइजर और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए।

यह भी पढ़े 16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

वही सुपरवाइजर और अधिकारी के लिए इंटर और बीए पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथिया अपनी सुविधानुसार संबंधित ब्लाको में निर्धारित शिविर में भर्ती हेतु प्रतिभाग कर सकते है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350 रूपये ऑनलाइन  जमा करना होगा।

पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहां प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान  एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी और गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती दियाजायेगा। जैसे बनारस में बड़े बड़े  होटल मंदिर, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटल जैसे बड़े बड़े जगह में तैनात कर दिया जाएगा। नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, इन्स्युरेन्स, पेंशन एवं अन्य सुविधाएं मिलेगी। 

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया : कृषि भवन के सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन...
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद
बलिया में युवक ने खुद को मारी गोली : विरोधियों को फंसाने की साजिश नाकाम, पुल‍िस ने किया राजफाश
निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव