बलिया-आरा रेल लाइन समेत प्रस्तावित कई विकास कार्यो को लेकर पूर्व सांसद ने दी बड़ी खबर

बलिया-आरा रेल लाइन समेत प्रस्तावित कई विकास कार्यो को लेकर पूर्व सांसद ने दी बड़ी खबर

बैरिया, बलिया : बलिया का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बलिया आरा रेल लाइन निर्माण को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को भरोसा दिया हैं कि रेललाइन के निर्माण के लिए शीघ्र टेंडर की कार्यवाही शुरू होगी। इसके लिए बजट में धन का प्रावधान किया गया है, जो आश्यक था। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि शनिवार को मैंने रेल मंत्री से बलिया आरा नई रेल लाइन के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए फोन से आग्रह किया, जिस पर उन्होंने यह बातें कहीं।

पूर्व सांसद ने स्पष्ट किया कि बकुल्हा के पास खाली पड़े रेलवे की जमीन में रेल यार्ड बनवाने के संबंध में अपने कार्यकाल में प्रस्तुत प्रस्ताव के बाबत रेल मंत्री ने इस पर विस्तृत वार्ता के लिए मुझे दिल्ली बुलाया है। जल्द ही इस संदर्भ में रेल मंत्री से मिलकर विस्तृत चर्चा करूंगा। पूर्व सांसद ने बताया कि आरा बैरिया दो लेन कि सड़क व महुली में गंगा पर पक्का पुल के निर्माण के लिए धन स्वीकृत हो चुका हैं। अगले महीने टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।

बताया कि इस साल किसान कल्याण केंद्र के लिए मुरलीछपरा व बैरिया विकास खंडों में स्थान चिन्हित किया गया है। दो दो करोड़ रुपए की लागत से दोनों स्थानों पर किसान कल्याण केंद्र बनेगा। इसके लिए धन अवमुक्त हो चुका हैं। पूर्व सांसद रविवार को सोनबरसा स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों के पास मेरे विकास कार्यो में कई प्रस्ताव प्रस्तावित है। उन्हें भी स्वीकृत कराकर विकास को मूर्त  रूप दूंगा। मैरे राजनैतिक जीवन का एक ही सपना है बलिया का चहुमुखी विकास, जिसके लिए मै निरन्तर प्रयासरत हूँ।

यह भी पढ़े बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार