चिकित्सा और शिक्षा क्षेत्र की अद्भूत चमक थे डॉ. महावीर सिंह, प्रतिमा अनावरण पर अगराया हर दिल
बलिया : महाबीर सिंह इंटर कालेज बादिलपुर के प्रांगण में संस्थापक डॉ. महाबीर सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि समाज को बदलने से पहले खुद को बदलना ज़रूरी है। यह संदेश हमें डॉ. महाबीर सिंह की कृतियां दे रही है। कहा कि हमारे पूर्वज दूरदर्शी थे। उनके लिए लोकहित सर्वोपरि था। उन्हीं विराट व्यक्तित्व में स्वनामधन्य डॉ. महावीर सिंह भी थे, जिन्होंने समाजहित में समूचा जीवन समर्पित किया। उनकी कृतियां अमरतत्व को प्राप्त है।
मंत्री ने कहा कि, करीब नौ दशक पहले चिकित्सकीय शिक्षा लेने के बाद उन्होंने गांव गिरांव को सेवा के लिए चुना और यहां स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में जुट गए, जिसका प्रकाशपुंज आज भी जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी है। वे कुशल चिकित्सक होने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा के लिए इस विद्यालय की स्थापना कर उन्होंने शिक्षा की जो अलख जगाई, वह निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके आदर्शो को आत्मसात कर उसे अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें।
विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि महाबीर सिंह इंटर कालेज बादिलपुर के विकास में जितना सम्भव है, मैं निश्चित करूंगा। उनके द्वारा शुरू किए कार्य को आगे बढ़ाकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि डॉ. महाबीर सिंह उन मनीषियों में से एक है, जिन्होंने समाज के लिए न सिर्फ सोचा, बल्कि धरातल पर उतारकर दिशा दिखाने का भी काम किया। प्रतिमा अनावरण समारोह को न्यायाधीश मांधाता सिंह, कमलेश सिंह, संजय सिंह, विनोद सिंह, डॉ. भूपेश सिंह, धीरेन्द्र शुक्ल, मिथिलेश सिंह इत्यादि ने सम्बोधित किया।
स्वागत भाषण डॉ. अशोक सिंह ने किया। वहीं, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. अभिनव सिंह, डॉ. वैभव सिंह व इंजीनियर तुषार सिंह ने माल्यापर्ण कर अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर विजय प्रताप सिंह, अनिल सिंह, धर्मवीर सिंह, शिवजी सिंह, धनंजय कुंवर, संजय ओझा, अजेय किशोर सिंह, मिथिलेश सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, रमाशंकर तिवारी तथा विद्यालय के अध्यापक प्रमोद सिंह, डॉ. मनीष सिंह, अवधेश सिंह, राकेश भारती, दिलीप कुमार, संजय यादव, अंकुर वर्मा, रंजीत प्रताप सिंह, आकाश जायसवाल, रूबी अग्रहरि, नमिता पांडे व iनितेश सिंह समेत हजारों लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता मेजर दिनेश सिंह व संचालन पंकज सिंह ने किया। सभी के प्रति कालेज के प्रबंधक इंजीनियर अरुण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
रो पड़े पुत्र डॉ. अशोक सिंह और इंजीनियर अरूण सिंह
मंच से अपने पिता की स्मृतियों को साझा करते समय डॉ. महाबीर सिंह के पुत्र पुत्र डॉ. अशोक सिंह और इंजीनियर अरूण सिंह ही नहीं, वहां मौजूद घर-परिवार के साथ ही आम जन की आंखों का कोर भींग गया।
सैकड़ों जरूरतमंदों में कम्बल वितरित
महाबीर सिंह इंटर कालेज बादिलपुर के संस्थापक डॉ. महाबीर सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व राज्यसभा सांसद नीरज सिंह के साथ ही डॉ. अशोक सिंह, इंजीनियर अरूण सिंह, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. अभिनव सिंह, डॉ. वैभव सिंह व इंजीनियर तुषार सिंह ने सैकड़ों जरूरतमंदों में कम्बल वितरित किया।
डॉ. महाबीर सिंह की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता
डॉ. महाबीर सिंह की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग का मुकाबला बलिया क्लब ने सोनाडीह क्लब से 29-22 से जीत लिया। वहीं, बालक वर्ग में डिफेन्स क्लब डुमरिया ने अंकुर प्लास्टिक क्लब बलिया से 31-11 से मैच जीता। इस दौरान अजीत सिंह, वीरेश दूबे, राजू राय, मैन यादव, राहुल यादव इत्यादि आफिसियल की भूमिका में रहे।
हरेराम यादव/आतीश उपाध्याय
Comments