बलिया : सर्विस तथा जीपीएफ पासबुक वर्षों से अद्यतन न किए जाने पर डीएम नाराज

बलिया : सर्विस तथा जीपीएफ पासबुक वर्षों से अद्यतन न किए जाने पर डीएम नाराज

Ballia News : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने तहसीलदार न्यायालय के पोर्टल से 10 सबसे पुराने वादों को निकलवाकर निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने धारा-34 के सबसे पुराने वाद की फाइल का अवलोकन करते हुए तहसीलदार को आवश्यक निर्देश दिए।

ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का वाद लंबित पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए तहसीलदार को निस्तारित करने का निर्देश दिया। तहसीलदार को पुराने वादों की फाइलों को नियमित अवलोकन कर वादों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिया। नामांतरण वादों के निस्तारण में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने तहसीलदार द्वारा नवंबर माह में वादों के निस्तारण में दिए गए आदेश की पत्रावली का भी अवलोकन किया।रजिस्ट्रार कार्यालय से आए बैनामों को दर्ज करने वाले रजिस्टर का अवलोकन तथा दाखिल दफ्तर पत्रावलियों की जानकारी प्राप्त करते हुए डीएम ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। 

यह भी पढ़े Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड

न्यायालय उप जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान सबसे पुराने वादों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी प्राप्त किया। माह नवम्बर में किए गए आदेशों की पत्रावली का अवलोकन तथा दाखिल दफ्तर रजिस्टर का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष के निरीक्षण के दौरान आज कितने नकल दिए गए तथा नकल के लिए आए प्रार्थना पत्रों का अवलोकन किया। 

यह भी पढ़े बलिया में TET की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने फूंका बिगुल : पहले X दिखायेंगे ताकत, फिर PM को भेजेंगे पाती

जिलाधिकारी ने लेखपालों एवं अमीनो की सर्विस बुक तथा जीपीएफ पास बुक का अवलोकन किया। सर्विस बुक तथा जीपीएफ पासबुक विगत वर्षों से अद्यतन न किए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए तहसीलदार को सभी कार्मिकों के सर्विस बुक एवं जीपीएफ पासबुक अद्यतन कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संग्रह अनुभाग कक्ष के निरीक्षण के दौरान सबसे पुरानी आरसी की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए तहसीलदार को निर्देशित किया कि अमीनो के कार्यों की नियमित समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। साथ ही उन्होंने राजस्व अभिलेखागार तथा नजारत का निरीक्षण कर संबंधित कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी आत्रेय मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क