बलिया : गंगा में डूबने से बालक की मौत, 6 माह में शीला को लगा दूसरा बड़ा झटका

बलिया : गंगा में डूबने से बालक की मौत, 6 माह में शीला को लगा दूसरा बड़ा झटका

मझौवॉ, बलिया : हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के रामगढ़ हुकुमछपरा घाट पर नवरात्रि के प्रथम दिन प्रसाद बेचने गये दो भाईयों में एक की मौत स्नान करते वक्त गहरे पानी में डूबने से हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां की तो मानों दुनिया ही उजड़ गई। करीब 6 माह पहले सुहाग खो चुकी शीला पुत्र वियोग में तड़प रही है। रोते-रोते उसका बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि हल्दी थाना क्षेत्र के शुक्लछपरा निवासी पिन्टू गोंड का असमय निधन करीब 6 माह पहले हो गया था, तब से पिन्टू की पत्नी शीला किसी तरह अपने दो पुत्र व एक पुत्री के साथ गुजारा कर रही थी। मंगलवार को नवरात्रि का प्रथम दिन होने की वजह से शीला के दोनों पुत्र सात वर्षीय सत्यम व 9 वर्षीय प्रिंस गंगा नदी के रामगढ़ हुकुमछपरा घाट पर प्रसाद बेच रहे थे। वहीं, दोनों भाई नहाने के लिए गंगा नदी में उतरे, जहां गहरे पानी में जाने से सत्यम डूब गया। आस-पास के लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन देर हो चुकी थी। सत्यम की मौत की सूचना मिलते ही पारिवार में कोहराम मच गया। मां के साथ बड़ा भाई प्रिंस व बहन अंशु का रो-रोकर बुरा हाल है। सत्यम प्राथमिक विद्यालय गरयां में कक्षा दो का होनहार छात्र था। छात्र की आकस्मिक मौत से विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। 

 

यह भी पढ़े UPSC में चमकी बलिया की बेटी डॉ. नेहा सिंह, बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

हरेराम यादव

यह भी पढ़े बलिया में पुलिया के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका !

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय