रन फार बलिया थीम के साथ चंद्रशेखर हॉफ मैराथन : चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा, बनाए गए 15 रिफ्रेशमेंट बूथ

रन फार बलिया थीम के साथ चंद्रशेखर हॉफ मैराथन : चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा, बनाए गए 15 रिफ्रेशमेंट बूथ

बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में होने जा रही हाफ मैराथन की थीम 'रन फार बलिया' होगी। 19 अप्रैल को होने वाली इस एक लाख की इनामी चंद्रशेखर हाफ मैराथन की तैयारी शुक्रवार को शाम तक पूर्ण कर ली गई। मैराथन के स्टार्टिंग प्वाईंट पचखोरा स्थित शारदा पेट्रोल पम्प पर शनिवार सुबह छह बजे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को रवाना करेंगे। खिलाड़ियों के लिए पूरे रास्ते में पंद्रह रिफ्रेशमेंट बूथ लगाए गए हैं। जहां पानी और ग्लूकोज उपलब्ध रहेगा।

स्टार्टिंग प्वाईंट से 21.1 किलोमीटर की दूरी पूर्ण कर खिलाड़ी एंडिंग प्वाईंट यानी वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचेंगे। इसके बाद विजेताओं को गंगा बहुद्देशीय सभागार में समारोहपूर्वक पुरस्कार वितरण किया जाएगा। जहां सौ ऑफिशियल लगाए गए हैं। सभागार के मंच पर स्टार भोजपुरी गायक सन्नी पाण्डेय, गायिका अनुभा राय, वैष्णवी राय व बंशी बाजार स्थित ज्ञानकुंज एकेडमी के बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे। पुरस्कार वितरण भी परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू के हाथों होगा। उधर, धावकों को कोई परेशानी न हो इसके लिए शुक्रवार को स्टेडियम में फिनिशिंग लाइन पर करीब सौ मीटर तक के उबड़ खाबड़ ट्रैक को जेसीबी से साफ कराया गया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर मैराथन पथ के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।

स्टेडियम में खिलाड़ियों ने कराया आफलाइन रजिस्ट्रेशन 
स्टेडियम में बाहर से और जिले भर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए आठ काउंटर लगाए गए थे। जहां देरशाम तक खिलाड़ियों ने आफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। आफलाइन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वालों को स्टेडियम में लगे ऑफिशियल जर्सी और नंबर उपलब्ध करा रहे थे। खबर लिखे जाने तक लगभग 612 खिलाड़ियो ने राजेस्ट्रेशन कराया था। दूर से आ रहे खिलाड़ियों के लिए अभी जारी है।

यह भी पढ़े बलिया के युवक ने प्रेमिका के मोहल्ले में किया सुसाइड : मौत से पहले बनाया VIDEO और बोला- तुम्हारे शहर में दे रहा हूं जान

चप्पे-चप्पे पर रहेगी फोर्स 
पचखोरा में स्टार्टिंग प्वाईंट से लेकर स्टेडियम में फिनिशिंग लाइन तक पूरे 21.1 किलोमीटर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। सुबह छह बजे से नौ बजे तक मैराथन पथ पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़े बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : एक साथ बजीं 227 जोड़ों की शहनाई

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर ; तीन गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने गए दुर्जनपुर निवासी अमित कुमार साहनी को परिजनों...
प्यार+फोटो+धोखा=हत्या... बलिया पुलिस ने सुलझाई युवक की मर्डर मिस्ट्री, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
इंस्पायर मानक अवार्ड 2026 में चयन के साथ ही विज्ञान के क्षेत्र में जुड़ा सनबीम बलिया का एक और स्वर्णिम अध्याय
BALLIA BREAKING : वेतन और पेंशन को लेकर बना सस्पेंस खत्म, बलिया के CTO ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पहुंचे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान
Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना रविवार, पढ़ें 1 मार्च का राशिफल
बलिया से कम हुई गोरखपुर की दूरी, गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर ट्रेन सेवा शुरू