बलिया : नौकरी दिलाने के नाम पर 13.80 लाख की धोखाधड़ी, जेई पर मुकदमा

बलिया : नौकरी दिलाने के नाम पर 13.80 लाख की धोखाधड़ी, जेई पर मुकदमा

Ballia News : नगरा थाना पुलिस ने नौकरी देने के नाम पर 13.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी पंकज यादव (निवासी ग्राम लेखमनपुर थाना नगरा) के खिलाफ मुकमदा दर्ज किया है। पंकज के खिलाफ तहरीर देकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

तहरीर में महेंद्र प्रजापति (निवासी : मंदा) ने बताया कि उनसे 3.20 लाख, शिवमंगल (निवासी : सुलुईं थाना रसड़ा) ने बताया कि 6.10 लाख व योगेंद्र प्रजापति (निवासी : हजौली थाना गड़वार) ने बताया कि 4.50 लाख रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर पंकज यादव ने लिए थे। फर्जी नियुक्ति पत्र भी उनको दिया। पता चला कि कोई नियुक्ति नहीं हुई है। सभी नियुक्ति पत्र फर्जी हैं।

आरोप है कि हम लोगों ने अपना पैसा मांगना शुरू किया तो आरोपी हीलाहवाली करने लगा। आरोपी रेलवे में ठेके पर कार्य करने वाली एक कंट्रक्शन कंपनी में अवर अभियंता है। इसको लेकर तीन बार पंचायत भी हुई। इसमें आरोपी ने पांच प्रतिशत ब्याज के साथ पैसा वापस करने के लिए कहा था। 5.25 लाख का चेक भी दिया, जो बाउंस हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा