बलिया के 232 लोगों का 56 लाख डूबा, कम्पनी के ब्रांच मैनेजर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया के 232 लोगों का 56 लाख डूबा, कम्पनी के ब्रांच मैनेजर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Ballia News : बलिया में धोखाधड़ी का एक हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है। पुलिस ने सम्बंधित कम्पनी के निदेशक, ब्रांच मैनेजर समेत पांच लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला 232 लोगों से करीब 56 लाख रुपए की धोखाधड़ी का है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी अनिल कुमार तुरहा रोजगार की तलाश में देहरादून गए थे। वहां उनकी मुलाकात जनबंधन निधि लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर जोगेंद्र भारवाल से हुई। भारवाल ने अनिल को कंपनी के निदेशक संजीत यादव, कमल सिंह राणा, विमल यादव और सीमा यादव से मिलवाया। बातचीत में कम्पनी के उक्त जिम्मेदारों ने फिक्स डिपॉजिट, एमआईएस प्लान और डेली डिपॉजिट जैसी कई योजनाएं पेश कीं। यही नहीं, कम्पनी ने कम समय में धन दो-गुना करने का भी वादा कर अनिल को कम्पनी का एजेंट बना दिया। 

कंपनी का एजेंट बनने के बाद अनिल अपने रिश्तेदारों और जानने वाले करीब 232 लोगों से 56 लाख 44 हजार 580 रुपए जमा करवाया। आरोप है कि मैच्योरिटी (maichyoritee) पर अनिल ने पैसों की मांग की, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें वहां से भगाकर सभी पैसा हड़प लिया गया। पीड़ित ने न्यायालय में वाद दाखिल किया। एसीजेएम कोर्ट के आदेश पर बांसडीह रोड पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा  दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे की विवेचना की जा रही है।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal