अभिनेत्री इसिका कोपीकर ने बलिया की ब्यूटीशियन रिंकू पटेल को दिया बेस्ट अवार्ड

अभिनेत्री इसिका कोपीकर ने बलिया की ब्यूटीशियन रिंकू पटेल को दिया बेस्ट अवार्ड

बलिया : रिया मेकओवर एकेडमी एंड मेकअप स्टूडियो की संचालिका रिंकू पटेल को अभिनेत्री इसिका कोपिकर ने बेस्ट अवार्ड, क्राउन व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करने के साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की है। 

बता दें कि वाराणसी में सहेली फाउंडेशन के डायरेक्टर अनिल यादव के नेतृत्व में मेकअप कम्पटीशन समारोह आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के बलिया, गाजीपुर, मऊ, वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या तथा बिहार प्रांत से बक्सर, छपरा आदि जिलों से सैकड़ो ब्यूटीशियन्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सभी को मेकअप करना था। मेकअप के आधार पर निर्णायक मंडल को प्रथम, द्वितीय व तृतीय अवार्ड की घोषणा करना था।

प्रतियोगिता का संचालन कर रही लखनऊ की वंदना सोनी ने निर्णायक मंडल व पब्लिक से निर्णय लेने के बाद बलिया जिले के मनियर की रहने वाली रिया मेकओवर एकेडमी एंड मेकअप स्टूडियो की संचालिका रिंकू पटेल को प्रथम स्थान के लिए घोषित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि व हिंदी सीने की मशहूर अभिनेत्री इसिका कोपीकर ने रिंकू पटेल को बेस्ट अवार्ड, क्राउन व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 

यह भी पढ़े बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे