बलिया : तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बलिया : तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Ballia News : पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा अपराध एवं आपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नगरा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध तमंचा मय कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में पाबंद कर गिरफ्तार अभियुक्त को चालान न्यायालय कर दिया। 
 
नगरा थाने के उप निरीक्षक विकास यादव हमराह फोर्स के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर थे। इसी बीच, मुखबीर की सूचना पर सक्रिय पुलिस टीम ने अभिषेक यादव उर्फ निरहू पुत्र जयराम यादव (निवासी : श्रीरामपुर, नरही, थाना नगरा, बलिया) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमन्चा व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पुलिस को यह सफलता सिकन्दरपुर मार्ग पर स्थित नरही नहर पुलिया के पास मिली। अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम उप निरीक्षक विकास यादव, हेड कां. सत्यनारायण यादव व राजकुमार यादव शामिल रहे। 
 
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट