बलिया : हम उम्र बच्ची पर बिगड़ी लड़के की नियति, तभी...

बलिया : हम उम्र बच्ची पर बिगड़ी लड़के की नियति, तभी...

बैरिया, बलिया : क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय लड़के की नियति साथ खेल रही हम उम्र बच्ची के प्रति खराब हो गई। लेकिन संयोग अच्छा था। बच्ची की मां ने बच्चे की गलत हरकत देख दंग रह गई और बच्चे को पकड़कर उसके घर ले जा रही थी, तभी बच्चा हाथ छुड़ाकर भाग गया। इधर आठ वर्षीय बच्चे के अचानक गायब हो जाने से परेशान परिजनों ने धारा 363 की प्राथमिकी बैरिया थाने में दर्ज करा दी।

पुलिस भी एफआईआर दर्ज होने के बाद बच्चे को बरामद करने को सक्रिय हो गयी। सोमवार को उक्त आरोपी गायब बच्चे को छपरा रेलवे स्टेशन से बिहार जीआरपी के जवानों ने बरामद कर इसकी सूचना बैरिया थाने को भेजी। बैरिया पुलिस के जवान बरामद बच्चे के परिजन के साथ छपरा जाकर उसे वापस लाये।घटना की जानकारी देते हुए एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि रविवार को उक्त आठ वर्षीय बालक अपने घर के पिछवाड़े खेल रहा था।

वहीं, हम उम्र बच्ची के प्रति उसकी नियत खराब दो गई। तभी बच्ची की मां ने यह देख लिया था। उस बच्चे को पकड़कर उलाहना देने के लिए उसका हाथ पकड़कर उसके घर ले जा रही थी, तभी हाथ झटक कर उक्त बच्चा सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन भग गया और वहां से ट्रेन पकड़कर छपरा पहुंच गया।छपरा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़े HALF ENCOUNTER IN BALLIA : पुलिस मुठभेड़ में हत्यारा अभिनंदन गिरफ्तार, बदमाश के पैर में लगी गोली

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े BALLIA BREAKING : वॉलीबॉल नेशनल खेलेंगे आशीष और शीतल, खूब मिल रही बधाई

Post Comments

Comments

Latest News

कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल
मेषभूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। मां का साथ होगा। स्वास्थ्य...
National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स
Ballia News : एमटीसीएस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 557 बच्चों ने लिया भाग
Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती
Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Ballia News : पूर्व जिला मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि