बाली उमर में चमका बलिया का विनय, स्पोर्ट्स हॉस्टल बरेली में हुआ चयन 

बाली उमर में चमका बलिया का विनय, स्पोर्ट्स हॉस्टल बरेली में हुआ चयन 

Ballia News : उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय द्वारा फुटबॉल खिलाड़ियों को सरकारी सहायता से नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए उचेडा निवासी विनय कुमार सिंह पुत्र नंदलाल भारती का चयन बरेली स्पोर्ट्स हॉस्टल में हुआ है। उक्त चयन जनपद और मण्डल स्तरीय ट्रायल के बाद पंद्रह दिवसीय कैम्प के उपरांत फाइनल ट्रायल के बाद हुआ है।

विनय के पिता बलिया कृषि विभाग में नौकरी करते हैं और वह स्वयं कुंवर सिंह इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र है। पढाई के साथ ही स्टेडियम बलिया में बिना प्रशिक्षक के वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करता रहा। आगे बढ़ने के लिए अपने अवैतनिक सचिव जिला फुटबॉल एसोसिएशन बलिया अरविन्द कुमार सिंह के निरंतर सम्पर्क में रहते हुए मार्ग दर्शन लेता था।

विनय के चयन पर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मेजर दिनेश सिंह, चेयरमैन अनूप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राघवेन्द्र जी, अवधेश जी, कोषाध्यक्ष अनिल जी, मु. खुर्शीद, अमल कुँवर एवं जमाल अख्तर सहित अन्य पदाधिकारियों तथा खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मिठाई खिला कर विनय को  बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक