बलिया पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा तारीफ

बलिया पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा तारीफ

हल्दी, बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में शांति सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत रात्रि गस्त के दौरान हल्दी थाना पुलिस टीम को सड़क पर गिरा एक लैपटाप बैग मिला। पुलिस ने ईमानदारी का परिचय देते हुए सम्बंधित लैपटाप धारक को थाने बुलाकर लौटा दिया। लैपटाप स्वामी ने हल्दी पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। 

पुलिस के मुताबिक 11 मार्च 2025 को रात सुशील सिंह पुत्र स्व. गुप्तेश्वर सिंह (निवासी बादिलपुर गहलौत बस्ती, हल्दी, बलिया) का लैपटाप (Dell कम्पनी) बैग सहित हल्दी बाजार से घर जाते समय रास्ते में कहीं गिर गया था। संयोग अच्छा था कि रात्रि गस्त के दौरान बैग सहित लैपटाप हल्दी पुलिस टीम को मिल गया। बैग में आवेदक का आईडी कार्ड था, जिस पर आवेदक का मोबाइल नम्बर दर्ज था। पुलिस ने मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर सुशील सिंह को 12 मार्च को थाने पर बुलाकर लैपटाप सुपुर्द कर दिया। बरामद करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रमेश चन्द्र द्विवेदी, हेड कां. हरिश्चन्द्र व कां. गोपाल शामिल रहे। 

अतीश उपाध्याय 

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद