अपहृत किशोरी को गैर प्रांत से ढूंढ लाई बलिया पुलिस

अपहृत किशोरी को गैर प्रांत से ढूंढ लाई बलिया पुलिस

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर इलाके से  20 अप्रैल 2023 को अपहृत नाबालिक लड़की को बैरिया पुलिस ने गुरुवार को बिहार के सीतामढ़ी से बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। करीब 11 माह बाद बरामद अपहृता का चिकित्सीय परीक्षण के बाद बयान दर्ज करने के लिए न्यायालय में पुलिस ने प्रस्तुत किया।

उक्त जानकारी देते हुए एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल 2023 को सुरेमनपुर इलाके के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को मधुबनी निवासी अंजली वर्मा द्वारा बहला फुसला कर  एक अज्ञात युवक के साथ अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद अपहृता के पिता ने बैरिया थाने में अपराध धारा 363, 366 का मुकदमा पंजीकृत कराया था, तब से पुलिस लगातार अपहृत किशोरी को बरामद करने के लिए छानबीन कर रही थी। अंततः गुरुवार को बिहार के सीतामढ़ी से किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। एसएचओ ने स्पष्ट किया है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धारा और आरोपी बढ़ सकते हैं। इस मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

 

यह भी पढ़े बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े तहसील का कड़वा सच देख बलिया डीएम नाराज, रजिस्ट्रार कानूनगो को चेतावनी नोटिस

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार