बलिया पुलिस ने पकड़ी शराब की दो बड़ी खेप, दो गिरफ्तार ; 6 पर मुकदमा

बलिया पुलिस ने पकड़ी शराब की दो बड़ी खेप, दो गिरफ्तार ; 6 पर मुकदमा

बैरिया, बलिया : तस्करी के लिए बिहार जा रही शराब की दो बड़ी खेप को अलग-अलग स्थानों से बैरिया पुलिस ने सोमवार की रात बरामद किया है। वहीं, दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक बोलेरो व एक बाइक जब्त किया गया है। साथ ही दो तस्करों की गिरफ्तारी व चार तस्करों  के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है।

जानकारी देते हुए कोतवाल बैरिया रामायण सिंह ने बताया कि चांद दियर निवासी दारा प्रसाद को सरयू नदी के निकट पगडंडी से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह अपनी बाइक पर 15 पेटी (8 पीएम 720 बोतल) अंग्रेजी शराब लेकर बिहार जा रहा था। एसएचओ रामायण सिंह का कहना है कि गिरफ्तार तस्कर के बयान के आधार पर पुलिस द्वारा इस प्रकरण में रिसाल टोला निवासी एक व्यक्ति को आरोपी बनाया है।

इसी क्रम में बोलेरो पर लदी 2160 बोतल शराब बैरिया पुलिस ने कर्ण छपरा गांव के सामने जिन्न बाबा के स्थान के निकट से सोमवार की रात बरामद किया है। वही बोलेरो में बैठे दिलीप शाह पुत्र गोविंद शाह (निवासी डेरा मोबारा नवादा रोही जिला नवादा बिहार) को गिरफ्तार किया गया है। चालक बोलेरो छोड़कर भागने में सफल रहा। इस मामले में दिलीप शाह के अलावा अज्ञात बोलेरो चालक को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करो मे हड़कम्प मचा हुआ है।

यह भी पढ़े Ballia News : प्रवेश पत्र में मेल की जगह छपा था फीमेल, दो घंटे भटकता रहा छात्र

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में दो शव मिलने से मचा हड़कम्प : फंदे पर युवक का शव, बक्से में पड़ी थी किन्नर की लाश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव