Ballia News : करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
On



मझौवां, बलिया : रेवती थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर में 11 हजार करंट की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौत हो गयी। इस घटना से घर-परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है।
बताया जा रहा है रामपुर डेरा के पास गुजर रहा हाईटेंशन तार की जद में आने से मुन्ना यादव का 18 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन अखिलेश को लेकर आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हरेराम यादव

Related Posts
Post Comments

Latest News
04 Feb 2026 11:42:35
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर अफगा पर कार्यरत सहायक अध्यापक जितेन्द्र कुमार मौर्य का असामयिक निधन...


Comments