Ballia News : स्कूली बस में ट्रक ने मारी टक्कर, आठ छात्राओं समेत 9 घायल

Ballia News : स्कूली बस में ट्रक ने मारी टक्कर, आठ छात्राओं समेत 9 घायल

सिकन्दरपुर, बलिया : सिकंदरपुर बेल्थरारोड मार्ग पर नगरा मोड़ के समीप बस व ट्रक की टक्कर में बस ड्राइवर समेत नौ छात्राएं घायल हो गई। गुरुवार की सायं चार बजे बेल्थरा के तरफ से आ रही मां कस्तूरी देवी कॉलेज नवानगर की बस नगरा मोड़ पर बच्चियों को उतारने के लिए रुकी हुई थी, तभी सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दिया।

इससे बस खाई में चली गई, जबकि ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया। बस खाई में जाते ही सवार लड़कियां चीखने चिल्लाने लगी। मौजूद लोगों ने तत्काल सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर भिजवाया। इसमें निक्की राय (18) पुत्री कामेश्वर राय (निवासी: जेठवार), सविता यादव (19) पुत्री हरी लाल यादव पता (निवासी : सिसोटर), नेहा वर्मा (19) पुत्री तारकेश्वर वर्मा (निवासी : गोसाईपुर), सिया वर्मा (18) पुत्री हरिंदर वर्मा (निवासी : गोसाईपुर), खुशबू कनौजिया (18) पुत्री मुन्ना कनौजिया (निवासी : सिसोटार), रंजना (19) पुत्री हरे राम (निवासी : काजीपुर), रेशमा (19) पुत्री शमशाद (निवासी : सिकंदरपुर), रीतु (18) पुत्री अनिल कुमार (निवासी : गोसाईपुर) व बस ड्राइवर सरीखा राम (55) (निवासी नवानगर) घायल है। घायल निक्की राय, सिया वर्मा व ड्राइवर सरीखा राम को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शेष सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

अतुल कुमार राय

यह भी पढ़े सनबीम बलिया के नन्हें उद्यमियों ने दिखाई प्रतिभा, नवाचारी उत्पादों से किया चकित

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह